जुलाई 14, 2026 3:03 अपराह्न

views 111

फीफा विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज रात फ़्रांस का मुकाबला स्पेन से

फीफा फुटबॉल विश्‍व कप में आज रात टेक्सास के डलास स्टेडियम में पहला सेमी-फ़ाइनल फ़्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े बारह बजे शुरू होगा। फ़्रांस लगातार तीसरी बार फ़ाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा। वहीं, स्पेन 2010 में विश्‍व कप जीतने के बाद इस बार विश्‍व कप फ़ाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगा।