नवम्बर 25, 2025 8:58 अपराह्न

views 257

विश्‍व भर में हर 10 मिनट में एक महिला की हत्‍या होती है जो स्‍त्रीहत्‍याओं को रोकने में असफलता को दर्शाता है: संयुक्‍त राष्‍ट्र

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने आगाह किया है कि विश्‍व भर में हर 10 मिनट में एक महिला या लडकी की हत्‍या होती है जो स्‍त्रीहत्‍याओं को रोकने में असफलता को दर्शाता है।   महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में 83 हजार महिलाओं और लडकियों की जानबूझकर हत्‍या किए जाने का अनुमान है। लगभग 60 प्रतिशत महिलाओं और लडकियों की मौत उनके परिवार के सदस्‍यों या करीबी साथियों के हाथों हुई, जो इनके लिए घर के भीतर खतरे को दर्शाता है।   संयुक्‍त राष्‍ट्र ...