नवम्बर 3, 2025 6:20 अपराह्न

views 113

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केरल में फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया है। श्री राधाकृष्‍णन ने आज केरल के कोल्लम में फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से जीवन भर अनुशासन बनाए रखने और सभी मामलों में आत्म-नियंत्रण रखने का आग्रह किया। श्री राधाकृष्णन ने उनसे अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग न करने को कहा। उपराष्ट्रपति ने देश के शैक्षिक परिदृश्य को आकार देने में केरल की उल्लेखनीय भूमिका की भी प्रशंसाा की। ...