अक्टूबर 8, 2024 7:58 अपराह्न

views 61

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आज लोगों को चुनाव में भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया

      जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आज लोगों को चुनाव में भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को बेरोजगारी खत्म करनी होगी और महंगाई तथा नशीली दवाओं के खतरे जैसे मुद्दों का समाधान करना होगा।