अगस्त 12, 2026 7:10 अपराह्न

views 31

सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर वायरल फर्जी पत्र को बताया भ्रामक

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस पत्र का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत मामूली रकम के भुगतान पर सीधे ऋण दिए जा रहे हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह पत्र फर्जी है। इकाई ने आगे कहा कि मुद्रा योजना व्यक्तियों या सूक्ष्म उद्यमियों को सीधे ऋण प्रदान नहीं करती है। पीआईबी ने नागरिकों से प्रामाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।

जनवरी 12, 2026 6:51 अपराह्न

views 15.9K

सरकार ने छात्र लैपटॉप योजना 2026 के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप वितरण के संदेश का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार छात्र लैपटॉप योजना 2026 के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप दे रही है। संदेश में सरकार लाभार्थियों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने को कह रही है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और एक घोटाले का हिस्सा है। इकाई ने बताया कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है। पीआईबी ने नागरिकों से ऐसी योजनाओं के झांसे में न आने का आग्रह किया और सलाह दी कि वे समाचारों की पुष...

जनवरी 1, 2026 5:56 अपराह्न

views 690

सरकार ने 10 लाख रुपए से अधिक के बैंक लेनदेन पर 85% कर लगाने के दावों का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों का खंडन किया है जिनमें दस लाख रुपए से अधिक के बैंक लेनदेन पर 85 प्रतिशत कर लगाने की बात कही गई है। पत्र सूचना कार्यालय - पीआईबी की तथ्‍य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताते हुए कहा कि आयकर केवल आय पर लगाया जाता है न कि लेनदेन पर। इकाई ने स्‍पष्‍ट किया कि आयकर कानून में दस लाख रुपए से अधिक के बैंक लेनदेन पर किसी तरह का कर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। पी.आई.बी. ने नागरिकों से ऐसे फर्जी दावों को लेकर सतर्क रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्‍त सूचना...