नवम्बर 6, 2026 6:24 पूर्वाह्न

views 30

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक-चोगम से इतर एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन से भेंट की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं और चोगम-2026 की सफल मेजबानी के लिए बधाई दी। इससे पहले, डॉ. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री चेत ग्रीन के साथ भी बैठक की। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, लघु ...