जुलाई 14, 2026 8:40 अपराह्न

views 118

भोपाल में देश की पहली स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी का उद्घाटन

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश की पहली स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित थे। यह गैलरी भोपाल के क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में स्थापित की गई है।     इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि मध्य प्रदेश ने अपनी अंतरिक्ष नीति बनाई है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल को दिया। उन्होंने कहा कि इस गैलरी के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी...