नवम्बर 30, 2024 3:33 अपराह्न
110
अभ्यास अग्नि योद्धा 2024: भारत और सिंगापुर सशस्त्र बलों का संयुक्त सैन्य अभ्यास महाराष्ट्र के देवलाली में सम्पन्न
भारतीय सशस्त्र बलों और सिंगापुर के सशस्त्र बलों का संयुक्त सैन्य अभ्यास अग्नि योद्धा 2024 आज महाराष्ट्र के देवलाली में संपन्न हो गया। तीन दिन का यह अभ्यास 28 नवंबर को शुरू हुआ था। द्विपक्षीय अभ्यास के 13वें संस्करण में सिंगापुर आर्टिलरी के 182 कार्मिकों और भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के 114 कार्मिकों ने भाग लिया। अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत एक बहुराष्ट्रीय बल के रूप में एकजुटता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ को अधिकतम स्तर तक पहुंचान...