जून 27, 2026 7:29 अपराह्न
35
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक की साजिश का भिवंडी में भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-टी.ई.टी से संबंधित प्रश्नपत्र लीक की बडी साजिश का भिवंडी में निर्धारित परीक्षा से एक दिन पहले ही पर्दाफाश कर दिया गया। प्रश्नपत्र लीक रैकेट के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टी.ई.टी के प्रश्नपत्र दिल्ली से लाए थे और कथित तौर पर उन्हें लगभग डेढ करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को सौदा होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान बिहार के राजीव साव और आकाश...