फ़रवरी 28, 2026 5:18 अपराह्न

views 63

यूरोपीय संघ ने नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने मध्य पूर्व के हालिया घटनाक्रम को खतरनाक बताते हुए नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का आह्वान किया है। सुश्री कल्लास ने कहा कि उन्होंने इस्राएल के विदेश मंत्री गिदोन सार से बात की है। वे राजनयिक मार्ग अपनाने के लिए अरब साझेदारों के साथ भी समन्वय कर रही हैं। काजा कल्‍लास ने कहा कि गैर-जरूरी कर्मियों को क्षेत्र से वापस बुलाए जाने के साथ ही यूरोपीय संघ का दूतावास नेटवर्क अपने नागरिकों की वापसी का समन्वय कर रहा है।

नवम्बर 15, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 83

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री 3000 फलिस्तीनी पुलिस अधिकारियों को गाज़ा में तैनात करने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री अगले सप्ताह तीन हज़ार फलिस्तीनी पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें गाज़ा में तैनात करने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। 20 नवम्बर को मंत्रियों की बैठक से पहले यूरोपीय संघ की राजनयिक शाखा द्वारा तैयार दस्तावेज़ में अधिकारियों ने अमरीका द्वारा प्रस्तावित गाज़ा के लिए 20-सूत्री योजना के कार्यान्वयन में योगदान की रूपरेखा प्रस्तुत की है। इस्राइल और फ़लिस्तीनी लड़ाका गुट- हमास ने पिछले महीने इस योजना के पहले चरण पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन समझौते के अगले चरणों ...