जून 16, 2026 9:08 अपराह्न

views 23

यूरोपीय संसद ने यूरोपीय संघ–अमेरिका व्यापार समझौते को लागू करने वाले कानूनों को मंजूरी दी

यूरोपीय संसद ने आज उन दो कानूनों को अंतिम मंज़ूरी दे दी, जिनका उद्देश्य अगस्त 2025 के संयुक्त बयान के अंतर्गत यूरोपीय संघ और अमरीका के बीच व्यापार समझौते को लागू करना है। यूरोपीय संसद की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूरोपीय संसद के सदस्यों ने औद्योगिक और कृषि-खाद्य आयात से जुड़े मुख्य नियम का समर्थन किया है। इसके पक्ष में चार सौ 40 और विपक्ष में एक सौ 51 वोट पड़े, जबकि 50 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।