जनवरी 12, 2026 7:52 अपराह्न

views 572

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय वायु प्रदूषण कार्य योजना की समीक्षा की

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ वायु प्रदूषण कार्य योजना की समीक्षा की। श्री यादव ने सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से 62 भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। श्री यादव ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऑनलाइन सतत उत्सर्...

नवम्बर 7, 2024 6:15 अपराह्न

views 75

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। सरकार ने कल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाने से संबंधित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के नए संशोधित नियम अधिसूचित किए।     नए नियमों के तहत दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को अब पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा जो पहले ढाई हजार रुपये था। दो से पांच एकड़ जमीन वाले किसानों को दस हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति देना होगा। जिन किसानों के पास पांच एकड़ से अधिक जमीन है, उन्हें तीस हजार रुपये पर...

सितम्बर 21, 2024 9:05 अपराह्न

views 104

देश में पांच जून से 17 सितंबर तक 75 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं- केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन सचिव लीना नन्‍दन

      केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन सचिव लीना नन्‍दन ने आज कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार मिशन लाइफ- पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली से वर्ष 2030 तक प्रति वर्ष दो अरब टन ग्‍लोबल कार्बन गैस के उत्‍सर्जन में कटौती हो सकती है।     उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन लाइफ- दैनिक व्‍यवहार में बदलाव करके पर्यावरण के अनुकूल आदतें और सतत जीवन शैली अपनाने को प्रोत्‍साहित करता है।      श्रीमती नन्‍दन ने कहा कि बच्‍चें और युवा म...

सितम्बर 21, 2024 5:15 अपराह्न

views 117

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है

      पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने हाल ही में दो हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक के परिव्‍यय के साथ वन्‍यजीव आवास विकास योजना को जारी रखने की मंजूरी दी थी। इस योजना में प्रोजेक्‍ट टाइगर, प्रोजेक्‍ट एलीफेंट और वन्‍यजीव आवास विकास को शामिल किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना से प्रत्‍यक्ष रूप से पचास लाख रोजगार दिवस का सृजन होगा।     इस योजना से कुल 55 बाघ अभयारण्य, 33 हाथी अभयारण्य और स...

जुलाई 8, 2024 10:30 अपराह्न

views 87

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छावनी क्षेत्रों के अंदर पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के व्यापक लाभ के लिए रक्षा संपदा भूमि पर हर्बल वृक्षारोपण और बागवानी को बढ़ावा देकर इसे हासिल किया जा सकता है। नई दिल्ली में भारतीय रक्षा संपदा सेवा के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत में श्री धनखड़ ने रक्षा भूमि के प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुव...