नवम्बर 25, 2025 8:40 अपराह्न

views 97

भारत को निर्यात बढ़ाकर अपनी अर्थव्यवस्था का विस्तार और रोज़गार के अधिक अवसर पैदा करने चाहिए: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत को निर्यात बढ़ाकर अपनी अर्थव्यवस्था का विस्तार करना चाहिए और रोज़गार के अधिक अवसर पैदा करने चाहिए। नई दिल्ली में व्यापार बोर्ड-बीओटी की चौथी बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री गोयल ने भारत की निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक मज़बूत केंद्र-राज्य साझेदारी का आह्वान किया।   श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने मज़बूत प्रदर्शन किया और निर्यात वृद्धि में तेज़ी लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने...