अक्टूबर 8, 2025 7:08 अपराह्न

views 33

तोखन साहू ने कहा शहरीकरण GDP वृद्धि और रोजगार सृजन में अहम

आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि शहरीकरण सकल घरेलू उत्पाद- वृद्धि और रोजगार सृजन के सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। नई दिल्ली में विश्व आवासन दिवस समारोह में उन्‍होंने कहा कि भारत अगले 40 से 50 वर्षों में पिछले 200 वर्षों की तुलना में अधिक शहरीकरण का अनुभव करेगा। श्री साहू ने कहा कि भारत की विकास यात्रा की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम सतत शहरीकरण को कैसे आगे बढ़ाते हैं।