जुलाई 2, 2026 8:37 अपराह्न

views 23

मणिपुर में आपातकालीन राहत सेवा 112 प्रणाली को मजबूत किया गया

मणिपुर पुलिस ने केंद्र सरकार की एकीकृत आपातकालीन राहत प्रणाली स्थापित करने की पहल के अंतर्गत आपातकालीन राहत सहायता प्रणाली -112 को मजबूत किया है। मणिपुर पुलिस ने कहा है कि नागरिकों को एकल आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से त्वरित, समन्वित और सुलभ आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए एकीकृत मंच विकसित किया गया है। नागरिक पुलिस आपातकालीन सेवाओं, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं, एम्बुलेंस सेवाओं, महिला हेल्पलाइन, बाल हेल्पलाइन, राज्य आपदा और परिवहन विभाग की आपात सेवाओं के लिए 112 डायल कर सकते हैं।