फ़रवरी 28, 2026 7:55 अपराह्न

views 62

इज़राइल में सैन्य तनाव के बीच भारतीयों से दूतावास में रजिस्ट्रेशन की अपील

इज़राइल में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा स्थितियों के मद्देनजर दूतावास की वेबसाइट पर पंजीकरण करने की अपील की है। दूतावास ने कहा कि पंजीकरण से उन्हें भारतीय नागरिकों से तुरंत संपर्क करने और मौजूदा स्थिति के दौरान आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।