अगस्त 13, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 50

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मानव तथा हाथियों के बीच संघर्ष को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने देश में हाथियों के प्रति सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देने और मानव तथा हाथियों के बीच जारी संघर्ष को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री यादव ने कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हाथियों के संरक्षण और मानव कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पक्षों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाथियों के संरक्षण से ही वन क्षेत्र समृद्ध हो स...