अगस्त 18, 2024 10:01 अपराह्न

views 291

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या-क्या होगा इस चुनाव में खास

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे तो वहीं हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगें। आपको बता दें की जम्मू-कश्मीर के पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए 1 अक्तूबर को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 4 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा के सभी 90 सीटों पर 1 अक्तूबर को मतदान होगा। दोनों विधानसभा चुनाव...

मई 20, 2024 8:27 अपराह्न

views 74

लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिये प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज

लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिये प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने आज सिद्धार्थनगर और जौनपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब इन पार्टियों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया।    वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर और बस्ती में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह संविधान...

अप्रैल 5, 2024 8:52 अपराह्न

views 81

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंजीनियर रवि पांडेय अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंजीनियर रवि पांडेय अपने सहयोगी और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि इंजीनियर रवि पांडेय जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। वे कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रदेश में टॉपर रहे हैं।

अप्रैल 5, 2024 8:22 अपराह्न

views 71

लोकसभा चुनाव: राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार की जा रही जांच

लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज झारखंड-बंगाल की सीमा पर धनबाद जिले के मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 34 लाख 74 हजार 9 सौ रुपए बरामद किए। पुलिस कार सवार लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे तेल का व्यवसाय करते हैं और रुपए लेकर दुर्गापुर से हजारीबाग जा रहे थे। मैथन ओपी प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी गयी है। उन्होंने बताया कि मामल...

अप्रैल 5, 2024 7:06 अपराह्न

views 72

मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मिशन-414 के तहत भरमौर उपमंडल में  स्वीप गतिविधियां होंगी तेज-एसडीएम

मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मिशन-414 के तहत भरमौर उपमंडल में  स्वीप गतिविधियां होंगी तेज-एसडीएम। सहायक निर्वाचन अधिकारी भरमौर ने आयोजित बैठक में स्वीप टीम को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।   जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मिशन 414 के तहत स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र में गत लोकसभा चुनावों के दौरान कम मतदान प...

अप्रैल 5, 2024 5:10 अपराह्न

views 79

Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि नामांकन भरने के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने 84 नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। इस तरह दूसरे चरण में कुल 109 अभ्यर्थियों द्वारा 157 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं। लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 13 नाम-निर्देशन पत्र, दमोह में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 23 , खजुराहो में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23, सतना में 22 उम्...

अप्रैल 5, 2024 4:58 अपराह्न

views 77

एडीएम ने 105 वर्षीय शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह को जन्म दिवस पर किया सम्मानित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने शतायु मतदाता एवं चंबा विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला जनसाली स्थित उनके घर पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर उन्होंने सरदार प्यार सिंह से वार्तालाप करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके जीवन अनुभव के संबंध में विस्तृत चर्चा की।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने सरदार प्यार सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित और उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल की ओर से ...

अप्रैल 5, 2024 3:38 अपराह्न

views 67

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के 50% मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के पचास प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि वेबकास्टिंक की मदद से मतदान केंद्र की सभी घटनाओं की जानकारी लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सहायक रिटर्निंग अधिकारी- ए.आर.ओ को दी जाएगी।   अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11 हजार 7 सौ 29 पोलिंग स्टेशन पर तैनात होने वाले मतदान कार्मिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग से समन्वय कर बेहतर प्रयास किये गये हैं। इसके लिए कैशलेस ट्री...