जुलाई 14, 2026 7:51 अपराह्न

views 27

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने एड्यूलाइफ़ 2.0 पोर्टल लॉन्च किया

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने आज शिक्षा विभाग के पोर्टल एड्यूलाइफ़ 2.0 लॉन्च किया। महापौर ने दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित अचीवमेंट क्रॉनिकल नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह पोर्टल दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में शैक्षणिक योजना, विद्यार्थियों की प्रगति की निगरानी, डिजिटल शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता और विद्यालयी प्रशासन को अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और प्रौद्य...