जून 17, 2024 12:53 अपराह्न

views 91

इक्वाडोर के मध्य तुंगुराहुआ प्रांत में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत, तीन घायल

इक्वाडोर के मध्य तुंगुराहुआ प्रांत में एक सड़क पर भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। भूस्खलन के कारण बानोस डी अगुआ सांता के रिसॉर्ट शहर में सड़क मार्ग बंद हो गया और क्षेत्र के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तेज बारिश के चलते तीन जलविद्युत संयंत्रों में परिचालन भी बाधित हुआ है।