अगस्त 21, 2026 2:21 अपराह्न

views 46

भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर: पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर और पूरे एशिया के साथ आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा कारोबारियों के बीच सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। सिंगापुर में भारत-सिंगापुर कारोबारी मंच को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने भारत की मजबूत आर्थिक विकास यात्रा, निवेश के अवसरों और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में कारोबार सुगम बनाने के लिए सरकार के प्रयासों का उल्‍लेख किया। इस कार्यक्रम में गैर-लाभकारी बिजनेस स्‍कूल इनसीड के विद्यार्थी, सिंगापुर के उद्यमी तथा भार...