जून 27, 2026 7:35 अपराह्न

views 28

हरियाणा में सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों के मुख्यालयों और जिला स्तर के कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मानव संसाधन विकास की समीक्षा करते हुए आज मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रत्येक माह अपने कार्यों का विवरण अनिवार्य रूप से एच.आर.एम.एस. पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक माह सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपना विवरण पोर्टल पर दर्ज कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ...