अक्टूबर 30, 2025 6:34 अपराह्न
154
जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा पहल का किया शुभारंभ
जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा है कि लोकतंत्र की आत्मा ग्राम सभा में बसती है और ग्राम पंचायत सरकार की पहली इकाई है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा सहयोग, पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय लेने का मंच है। श्री उइके ने आज नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा पहल के शुभारंभ पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं में लोकतंत्र और सुशासन की भावना संजोने में सहायता करेगी। श्री उइके ने कहा कि इस पहल से युवा नागरिक सामाजिक कल्याण योजनाएँ बनाने में निर्णय लेने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया को...