नवम्बर 25, 2025 7:23 अपराह्न

views 113

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने साइप्रस की संसद की अध्‍यक्ष अनीता देमित्रियाओ के नेतृत्‍व में शिष्‍टमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने साइप्रस की संसद की अध्‍यक्ष अनीता देमित्रियाओ के नेतृत्‍व में शिष्‍टमंडल से आज नई दिल्‍ली में मुलाकात की।   एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ जयशंकर ने बताया कि बैठक में परस्‍पर सहयोग, क्षत्रीय संप्रुता के प्रति सम्‍मान और आतंकवाद तथा कट्टरपंथ का सख्‍त विरोध करने को लेकर चर्चा हुई।   डॉ जयशंकर ने आशा व्‍यक्‍त की कि यूरोपीय संघ में साइप्रस की आगामी अध्‍यक्षता से भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।    

अक्टूबर 30, 2025 3:11 अपराह्न

views 130

भारत साइप्रस की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा समर्थन करता है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा कि भारत साइप्रस की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा समर्थन करता है। डॉ. जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ बैठक में सीमापार आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में साइप्रस के निरंतर समर्थन की सराहना भी की।   उन्‍होंने पहलगाम आतंकवादी हमले का कड़ा विरोध करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त करने के लिए साइप्रस सरकार को धन्‍यवाद दिया।   डॉ. जयशंकर ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्ष...

अक्टूबर 17, 2025 12:48 अपराह्न

views 263

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने नई दिल्‍ली में ब्राजील के उपराष्‍ट्रपति जेराल्डो अल्कमिन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में ब्राजील के उपराष्‍ट्रपति जेराल्डो अल्कमिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, स्‍वास्‍थ्‍य और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढाने की संभावनाओं पर चर्चा की।