फ़रवरी 7, 2026 5:50 अपराह्न

views 69

मध्य सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमले में 24 लोगों की मौत

मध्य सूडान में आज एक अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्सेज-आर.एस.एफ द्वारा किए गए ड्रोन हमले में एक वाहन पर सवार विस्थापित परिवार के लोगों की मौत हो गई। इस हमले में आठ बच्चों सहित 24 लोग मारे गए हैं। देश में चल रहे युद्ध पर नज़र रखने वाले सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने बताया कि यह हमला उत्तरी कोरदोफान प्रांत के रहाद शहर के पास हुआ। डॉक्टरों के समूह ने एक बयान में कहा कि उत्तरी कोरदोफान के डूबेइकर क्षेत्र में चल रही लड़ाई से भागकर आए विस्थापित लोग वाहन में सवार थे। आरएसएफ की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नही...