जनवरी 6, 2025 9:36 अपराह्न

views 193

मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड- डीआरजी के जवानों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त किया है। श्री शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और विश्‍वास जताया कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। बीजापुर (छत्तीसगढ़) में IED ब्लास्ट में DRG के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दु:खी हूँ। वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ...

जनवरी 6, 2025 7:35 अपराह्न

views 96

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में डीआरजी के जवानों पर हुए हमले की निंदा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड- डीआरजी के जवानों पर हमले की निंदा की है। उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में वीर जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीजापुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुआ नक्सली हमला निन्दनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समू...