नवम्बर 18, 2025 2:26 अपराह्न

views 145

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों का आह्वान; छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए, महाराष्ट्र को पहला स्थान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जल की उपलब्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्‍होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जलवायु परिवर्तन आज के समय में जल चक्र को प्रभावित कर रहा है। नई दिल्ली में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 और प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार प्रदान करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश के लिए जल का कुशल उपयोग आवश्यक है। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को जल संरक्षण के उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और कहा कि इसके बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता। राष्ट्रपति ने...