जुलाई 16, 2024 2:07 अपराह्न
38
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज मॉरीशस पहुंचे। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे उपयोगी भागीदारी और भारत तथा मॉरीशस के बीच विशेष संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं। यात्रा के दौरान श्री जयशंकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनॉथ से भेंट करेंगे और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठके करेंगे। वे मॉरीशस के अन्य प्रमुख नेताओं से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्...