जुलाई 29, 2024 7:17 अपराह्न

views 130

डॉ. दिलीप जयसवाल ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

  डॉ. दिलीप जयसवाल ने आज पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां निवर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने डॉ. जायसवाल को पार्टी की कमान सौंपी।   नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष डॉ. जयसवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए को सत्ता में लाना होगा। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्...