दिसम्बर 1, 2025 7:45 अपराह्न

views 130

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्‍प की धमकी को खारिज किया

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा ने कल अगले साल होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से प्रिटोरिया को बाहर करने की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्‍प की धमकी को खारिज कर दिया। उन्‍होंने इस समूह के संस्थापक सदस्य के रूप में दक्षिण अफ्रीका के दर्जे की फिर से पुष्टि की है।     इस वर्ष 22 और 23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में आयोजित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का अमरीका ने बहिष्कार किया था। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प का कहना था कि मेजबान देश की अश्वेत-बहुल सरकार अपने श्वेत अल्पसं...

अक्टूबर 30, 2025 6:27 अपराह्न

views 222

अमरीका और चीन एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमत हुए: डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने दक्षिण कोरिया में चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के साथ व्यापारिक तनाव कम करने और सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापार और ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर कई समझौते किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीन के राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठक बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि चीन सोयाबीन और ज्वार सहित अमरीकी कृषि उत्पादों की भारी मात्रा में खरीद शुरू करेगा।   दोनों देश एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके अंतर्गत चीनी आयात प...

अक्टूबर 10, 2025 11:39 पूर्वाह्न

views 113

इस्राइल की संसद के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने डोनल्‍उ ट्रम्प को संसद में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया

इस्राइल की संसद के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्‍उ ट्रम्प को अपने देश की संसद- नेसेट में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया है। उन्‍होंने अपने पत्र में कहा है कि इस्राइल के लोग श्री ट्रम्प को आधुनिक इतिहास में यहूदी राष्ट्र का सबसे बड़ा मित्र और सहयोगी मानते हैं।   श्री ओहाना ने कहा है कि श्री ट्रम्प के नेतृत्व और दूरदर्शिता ने न केवल हमास द्वारा अपहृत सभी इस्रइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने वाले समझौते में योगदान दिया है, बल्कि मध्य पूर्व के लगभग सभी देशों द्वारा स्वीकार ...

अक्टूबर 10, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 280

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का दिया सुझाव

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने रक्षा खर्च में बढ़ोतरी न कर पाने के कारण स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का सुझाव दिया है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि कोई भी बहाना स्वीकार्य नहीं है।   नाटो के सदस्य जून 2035 तक अपना सैन्य खर्च, सकल घरेलू उत्पाद के 5 प्रतिशत तक बढ़ाने पर सहमत हुए थे। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस लक्ष्य को अस्वीकार कर दिया और इसे देश के कल्याण और विश्व दृष्टिकोण के साथ असंगत बताया।    

अक्टूबर 1, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 127

व्हाइट हाउस वेनेजुएला से आने वाले मादक पदार्थों के तस्‍करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि व्हाइट हाउस वेनेजुएला से आने वाले मादक पदार्थों के तस्‍करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। अमरीकी प्रशासन ने कैरिबिया में युद्धपोत भी तैनात किए हैं। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन ने इस क्षेत्र में छह हजार पांच सौ से ज़्यादा सैनिकों का एक बल तैनात किया है। उनकी यह टिप्पणी हाल ही में दक्षिणी कैरिबियन के अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमरीकी सैन्य हमलों के बाद आई है जिसमें उन नावों को निशाना बनाया गया था जिन पर व्हाइट हाउस ने वेनेजुएला से अवैध ड...

सितम्बर 26, 2025 1:58 अपराह्न

views 96

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कल वाशिंगटन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।   यह मुलाकात अमरीका और पाकिस्तान के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद हुई और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप और शरीफ की संक्षिप्त मुलाकात के कुछ ही समय बाद हुई।    

सितम्बर 26, 2025 1:10 अपराह्न

views 84

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह इस्राइल को वेस्‍ट बैंक पर कब्‍जा नहीं करने देंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह इस्राइल को वेस्‍ट बैंक पर कब्‍जा नहीं करने देंगे। श्री ट्रंप का यह बयान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के आज न्‍यूयार्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में संबोधन के लिए अमरीका आने से पहले दिया।   विभिन्‍न देशों द्वारा फलीस्‍तीन को औपचारिक रूप से मान्‍यता देने के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के हाल के सम्‍मेलन में तनाव बढ गया है। श्री ट्रंप के बयान से इस्राइली सरकार स्‍तब्‍ध है। इस्राइल ने बार-बार कहा है कि फलीस्‍तीन को मान्‍यता...

सितम्बर 17, 2025 9:50 अपराह्न

views 117

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू को इस महीने की 29 तारीख को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने यरुशलम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्‍ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण की घोषणा की। उन्होंने इज़राइली सेना के गाजा शहर में प्रवेश के दौरान बंधकों की सुरक्षा को लेकर हमास को चेतावनी भी दी। यह संवाददाता सम्‍मेलन इज़राइल की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर बुलाया गया था।   नेतन्‍याहू ने इससे पहले कहा था कि देश को तेज़ी से आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता होगी। ...

सितम्बर 12, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 105

एफबीआई ने चार्ली किर्क हत्याकांड का नया वीडियो जारी किया, संदिग्ध घटनास्थल से भागता हुआ दे रहा दिखाई

अमरीका की संघीय जांच ब्यूरो - एफबीआई ने चार्ली किर्क हत्याकांड का एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें उन्‍हें गोली लगने के कुछ ही पल बाद एक संदिग्ध घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।   वीडियो में संदिग्ध को छत पर दौड़ते हुए, गिरते हुए और फिर गोलीबारी के बाद यूटा वैली विश्वविद्यालय परिसर के एक जंगली इलाके में घुसते हुए देखा जा सकता है।     संदिग्ध के बारे में और सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल की डीएनए जांच की गई। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन खबरों के अनुसार पुलिस को एक संदिग्‍ध...

सितम्बर 5, 2025 11:45 पूर्वाह्न

views 83

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बिल गेट्स, टिम कुक और मार्क जुकरबर्ग सहित 12 से अधिक हस्तियों से मुलाक़ात की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कल रात तकनीक जगत की दिग्गज हस्तियों से मुलाक़ात की। बैठक में, मुख्य रूप से अमरीका में निवेश और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी यांत्रिक मेधा पर चर्चा हुई। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने प्रत्‍येक मुख्य कार्यकारी अधिकारी से पूछा कि उनकी कंपनी अमरीका में कितना निवेश कर रही है।   बैठक में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, एप्‍पल के टिम कुक और मेटा के मार्क जुकरबर्ग सहित 12 से अधिक हस्तियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में, भारतीय मूल के पांच अधिकारी भी शामिल थे। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के...