सितम्बर 15, 2026 5:49 अपराह्न
25
प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक गिरावट के साथ बंद
प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 778 अंक यानी एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 74 ,004 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 280 अंक यानी 1.2 प्रतिशत फिसलकर 23 ,119 पर बंद हुआ। बाज़ार में व्यापक स्तर पर भारी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप-100 सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक लगभग ढाई प्रतिशत नीचे आया।