जुलाई 25, 2026 6:09 अपराह्न

views 101

अगले आदेश तक 15 मेट्रो स्टेशन बंद: डीएमआरसी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सलाह जारी करते हुए बताया है कि अगले आदेश तक 15 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं। वहीं, राजीव चौक, मंडी हाउस, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय स्‍टेशनों को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

अप्रैल 11, 2026 7:01 अपराह्न

views 77

दिल्ली मेट्रो का सेफ्टी ड्राइव, लिफ्ट-एस्केलेटर उपयोग पर जागरूकता

दिल्ली मेट्रो अपने सप्ताहिक जागरूकता अभियान के तहत आज लिफ्ट और एस्केलेटर के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि पूरे नेटवर्क में नौ सौ 65 लिफ्ट, एक हजार दो सौ 97 एस्केलेटर और 42 ट्रैवलर का संचालन और रखरखाव कर रही है। यह अभियान दिल्‍ली मेट्रो द्वारा सप्ताहिक जागरूकता अभियान के तहत 13 अप्रैल तक चलाया जा रहा है, जिसमें स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों को दिल्‍ली मेट्रो के कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर के पास तैनात किए गए हैं। उनक...

अप्रैल 10, 2026 7:43 अपराह्न

views 92

डीएमआरसी यात्रियों 13 अप्रैल से अगले महीने के 10 तारीख तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का करेगा आयोजन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम - डीएमआरसी यात्रियों की प्रतिक्रिया और सुझाव जानने के लिए 13 अप्रैल से अगले महीने के 10 तारीख तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का आयोजन कर रहा है। यह सर्वेक्षण लंदन स्थित ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटेजिक सेंटर द्वारा कराया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य मेट्रो सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए यात्री दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध फॉर्म भर सकते हैं। सर्वेक्षण में उपलब्धता, पहुंच, उपयोग में आसानी, यात्रा से पहल...

दिसम्बर 4, 2024 7:16 अपराह्न

views 69

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने आज फेज-4 के गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और माँ आनंदमयी मार्ग के बीच की सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने आज फेज-4 के गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और माँ आनंदमयी मार्ग के बीच की सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। डीएमआरसी ने बताया कि यह सुरंग तुगलकाबाद-एयरपोर्ट कॉरिडोर के हिस्से के रूप में बनाई जा रही है। डीएमआरसी ने कहा कि यह सुरंग 105 मीटर लंबी सुरंग बोरिंग मशीन से बनाई गई है। निगम ने बताया कि यह सुरंग औसतन 16 मीटर गहरी बनाई गई है और इसमें एक हजार आठ सौ 94 रिंग्स लगाए गए हैं।

अक्टूबर 8, 2024 6:38 अपराह्न

views 106

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डीएमआरसी ने करनैल सिंह स्टेडियम में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया

  दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डीएमआरसी ने करनैल सिंह स्टेडियम में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में डीएमआरसी, भारतीय रेल तकनीकी और आर्थिक सेवा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिल्‍ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।

सितम्बर 14, 2024 8:35 अपराह्न

views 97

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन-डीएमआरसी ने सभी मेट्रो लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की शुरुआत की है  

        दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन-डीएमआरसी ने यात्रियों की संख्या में बड़ी वृद्धि को देखते हुए सभी मेट्रो लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की शुरुआत की है। डीएमआरसी ने बताया कि इससे मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी और मेट्रो में होने वाली भीड़ को कम किया जा सकेगा। डीएमआरसी के अनुसार, 20 अगस्त को 77 लाख से अधिक यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं, इस महीने की नौ तारीख से 12 तारीख तक मेट्रो में 73-77 लाख यात्रियों ने मेट्रो का उप...

अगस्त 24, 2024 7:15 अपराह्न

views 275

दिल्‍ली मेट्रो के तीसरे फेज के कॉरिडोर पर उपलब्‍ध मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव

   दिल्‍ली मेट्रो के तीसरे फेज के कॉरिडोर पर उपलब्‍ध मेट्रो सेवाओं के शुरू होने का समय कल से सुबह 8 बजे से बदलकर सुबह 6 बजे और सुबह 7 बजे कर दिया गया है। दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी के अनुसार दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह और बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) पर चलने वाली मेट्रो सेवाएं प्रातः छह बजे से शुरू हो जाएगीं। वहीं, मजलिस पार्क से शिव विहार, बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम और ढ...