अगस्त 20, 2026 7:47 पूर्वाह्न

views 19

ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

उत्तरी ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भद्रक, केंद्रपाड़ा, बालासोर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बारिश कम होने के बावजूद जलभराव जारी है। सुवर्ण रेखा नदी भी खतरे के निशान से उपर बह रही है, जिससे लगभग दो लाख 80 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।