जुलाई 17, 2026 6:45 अपराह्न
33
रोग निगरानी और जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर दो दिन की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक संपन्न
रोग निगरानी और जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर दो दिन की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस बैठक में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य नेतृत्व ने भाग लिया। बैठक में प्रमुख जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई, रोग निगरानी में हुई प्रगति का आकलन किया गया और प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के एक संरचित ढांचे के माध्यम से डेटा-आधारित संचालन को मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। बै...