नवम्बर 22, 2025 12:41 अपराह्न

views 92

भारत ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आपदा जोखिमों को कम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की

भारत ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आपदा और जलवायु जोखिमों को कम करने के लिए एशियाई और प्रशांत आपदा सूचना प्रबंधन विकास केंद्र- एपीडीआईएम और क्षेत्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। नई दिल्ली में आयोजित समावेशी आपदा जोखिम डेटा संचालन पर एपीडीआईएम के 10वें सत्र में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने क्षेत्रीय आपदा लचीलापन और सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत जोखिम मूल्यांकन, प्रभाव-...

जून 16, 2024 1:26 अपराह्न

views 74

सिक्किम: मंगन के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने कहा- खराब मौसम के कारण फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना फिलहाल असंभव

सिक्किम में भारी वर्षा और भूस्खलन के मद्देनजर, मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे देश के लगभग 1200 और 15 विदेशी पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी हैं। मंगन के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी को बताया कि खराब मौसम के कारण फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना फिलहाल असंभव है। कई जगहों पर सड़क संपर्क भी बाधित है। सभी पर्यटक  होटलों में सुरक्षित हैं। श्री छेत्री ने आश्वासन दिया कि मौसम ठीक होने पर वे सुनिश्चित करेंगे कि पर्यटक सुरक्षित घर लौटें।