जून 12, 2026 6:08 अपराह्न
30
राजस्व खुफिया निदेशालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में मई से अब तक 14 करोड़ रुपये की 71 लाख विदेशी सिगरेट जब्त की
राजस्व खुफिया निदेशालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस वर्ष मई से अब तक 14 करोड़ रुपये की 71 लाख विदेशी सिगरेट जब्त की हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी सिगरेट की तस्करी के खिलाफ बड़े अभियान के अंतर्गत की गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार सिगरेट की तस्करी भारत-म्यांमा सीमा पर जोखावथर सेक्टर के रास्ते म्यांमा से की गई थी।