अगस्त 25, 2026 9:18 अपराह्न
749
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2016 में आज ही के दिन शुरू हुआ यूपीआई आज ग्यारह देशों में काम कर रहा है और यह भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का सबसे सफल स्तंभ बनकर उभरा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दशक में यूपीआई के जरिए होने वाले लेन-देन की संख्या में लगभग 13 हजार गुना की भारी वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-17 में जहां प्रति वर्ष केवल एक करोड़ 78 लाख लेन-देन हुए, वहीं वर्ष 2025-26 ...