जुलाई 14, 2026 8:39 अपराह्न
390
तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री
नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सरकार का लक्ष्य अगले तीन महीने में यात्री टर्मिनल का शेष निर्माण और आवश्यक लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर उड़ान सेवाएं शुरू करना है। श्री नायडू ने कहा कि धोलेरा देश की एक अनूठी परियोजना है, जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ विनिर्माण केंद्र, भविष...