जुलाई 31, 2026 4:35 अपराह्न
27
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद मालविंदर सिंह कंग से मुलाकात कर पंजाब में चल रही रेल विकास परियोजनाओं पर की चर्चा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सांसद मालविंदर सिंह कंग से मुलाकात की और पंजाब में चल रही रेल विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। इनमें अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य भी शामिल हैं। बैठक के दौरान पंजाब में रेल विकास और स्टेशन पुनर्निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा हुई। श्री कंग ने श्री आनंदपुर साहिब अमृत स्टेशन के पुनर्निर्माण की सराहना की। उन्होंने ने राज्य में रेल विकास को प्राथमिकता देने और नागरिकों के लिए आधुनिक, यात्री-केंद्रित बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमं...