जुलाई 18, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 114

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने छह देशों को एसोसिएट क्रिकेट में आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने छह देशों को एसोसिएट क्रिकेट में आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। दक्षिण अमरीकी देश मेक्सिको को क्रिकेट में उत्‍कृष्‍टता के लिए पुरस्कृत किया गया है। जबकि वह फुटबॉल में पहले से प्रतिष्ठित है। अन्य देशों में ओमान, नीदरलैण्‍ड्स, संयुक्‍त अरब अमीरात, नेपाल और स्कॉटलैंड शामिल हैं।