फ़रवरी 27, 2025 6:43 पूर्वाह्न

views 47

दिल्ली विधानसभा में आज उपाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव

  दिल्ली विधानसभा में आज उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी विधायक मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। श्री बिष्ट मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इसके अलावा पिछली सरकार की शराब नीति से जुड़ी सी. ए. जी. रिपोर्ट पर भी सदन में चर्चा जारी रहेगी। सदन में सी. ए. जी. रिपोर्ट मंगलवार को पेश की गई थी।