अक्टूबर 10, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 379

शिरीष चंद्र मुर्मु ने किया भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण

श्री शिरीष चंद्र मुर्मु ने तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस पद पर पदोन्नत होने से पहले वे रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। डिप्टी गवर्नर के रूप में, श्री शिरीष चंद्र मुर्मु संचार विभाग, सरकारी तथा बैंक लेखा विभाग और विनियमन तथा प्रवर्तन विभाग का कार्यभार संभालेंगे।