जून 14, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 63

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में हुए एक हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में हुए एक हमले में कम से कम 42 लोग मारे गए। यह हमला पूर्वी उत्तरी किवु प्रांत के लुबेरो क्षेत्र के मायिकेंगो गांव पर बुधवार को हुआ। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने निवासियों को बाजार में इकट्ठा होने के लिए कहा और फिर इसके बाद उन पर बंदूकों और चाकुओं से हमला कर दिया।