जनवरी 7, 2025 4:45 अपराह्न

views 82

दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को होगी मतगणना

निर्वाचन आयोग ने आज दिल्‍ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। 70 सदस्‍यीय दिल्‍ली विधान सभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जायेगे और आठ फरवरी को मतगणना होगी।  निर्वाचन आयोग के आज दोपहर आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि एक करोड 55 लाख से ज्‍यादा मतदाताओं के लिए 13 हजार 33 से ज्‍यादा मतदान केंद्र बनाए जाएगें। श्री राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना दस जनवरी को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 जनवरी ...