दिसम्बर 3, 2025 7:40 अपराह्न
72
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण पर समीक्षा बैठक ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज वायु प्रदूषण पर आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि सरकार वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए नॉनस्टॉप मिशन मोड पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सड़कों, औद्योगिक इलाकों और हॉटस्पॉट्स पर लगातार स्प्रिंकलिंग, सफाई, निगरानी और त्वरित कार्रवाई में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रति दिन हजारों किलोमीटर सड़कों को धूल-मुक्त करने का निरंतर प्रयास कर...