सितम्बर 1, 2024 8:02 अपराह्न

views 98

भाजपा ने आज राजधानी की 254 झुग्गी और सेवा बस्तियों में दिल्‍ली सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया  

      दिल्ली की झुग्गी-झोपडियों में नागरिकों की समस्‍याओं को रेखांकित करने के लिए भाजपा ने आज राजधानी की 254 झुग्गी और सेवा बस्तियों में दिल्‍ली सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ भाजपा सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों और नेताओं ने झुग्गी-झोपडी में रहने वाले लोगों की समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकत्‍ताओं ने सरकार के विरूद्ध तख्‍तियां और बैनर दिखाए तथा नारेबाजी भी की। इस अवसर पर दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र...

अगस्त 31, 2024 8:24 अपराह्न

views 61

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्‍ली 1984 दंगा मामले में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सी.बी.आई. की विशेष अदालत के फैसले का स्‍वागत किया है

          दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्‍ली 1984 दंगा मामले में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सी.बी.आई. की विशेष अदालत के फैसले का स्‍वागत किया है। विशेष अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर को 1984 के दंगों में हत्या का दोषी पाया है। श्री सचदेवा ने कहा है कि 40 साल के विलंब से आये न्यायलय के इस प्राथमिक आदेश से पीडितों को न्याय की अनुभूति हुई है।

अगस्त 25, 2024 8:08 अपराह्न

views 63

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और धूल भरी हवाओं के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना  

          राजधानी दिल्ली के अधिकांश हिस्‍सों में आज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और धूल भरी हवाओं के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अगस्त 25, 2024 7:54 अपराह्न

views 100

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का अवैध हथियारों की तस्‍करी के खिलाफ अभियान जारी है

        दिल्ली पुलिस  के स्पेशल सेल का अवैध हथियारों की तस्‍करी के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने इसी अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज बताया कि कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में उनके पास से आठ पिस्तौल जब्त की गई। इन हथियारों को मध्य प्रदेश के खरगौन से तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में बेचा जाना था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजधानी और आसपास के राज्यों में विभिन्न अपराधों में अवैध हथियारों के इस्तेमाल के चलते दिल्ली प...

अगस्त 18, 2024 7:39 अपराह्न

views 58

दिल्‍ली के राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के पास आज डॉक्‍टरों ने विरोध प्रदर्शन किया  

 कोलकाता में महिला डॉक्‍टर के साथ कथित दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में न्‍याय की मांग को लेकर दिल्‍ली के राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के पास आज डॉक्‍टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग मेडिकल कॉलेज, लोक नायक अस्‍पताल और लेडी हार्डिंग के डॉक्‍टरों ने बडी संख्‍या में कैंडल और पोस्‍टर लेकर विरोध जताया

अगस्त 13, 2024 2:16 अपराह्न

views 92

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में मरीज परेशान

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भी मरीजों की काफी भीड़ है। आंदोलन के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय समेत राजधानी के अन्य अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगस्त 7, 2024 2:37 अपराह्न

views 85

दिल्ली के राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों डूबने से हुई मौत की जांच सी.बी.आई. ने अपने हाथ में ली

    दिल्ली के राजेन्‍द्र नगर में हाल ही में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों के पानी में डूबने से हुई मौत की जांच सी.बी.आई. ने अपने हाथ में ले ली है। इससे पहले इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति भी गठित की थी। यह समिति घटना के कारणों की जांच कर जरूरी उपाय सुझाने के साथ नीतिगत बदलावों की सिफारिश करेगी।

अगस्त 7, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 69

दिल्ली में आज होगा 10वें हथकरघा दिवस समारोह का आयोजन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देंगे पुरस्कार 

  10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह आज नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हथकरघा बुनकरों को संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति एक कॉफी टेबल पुस्तक ''परंपरा- भारत की हथकरघा परंपराओं में स्थिरता'' का विमोचन करेंगे।    इस कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निर्यातक, डिजाइनर और देश भर के एक हजार से अधिक बुनकर शामिल होंगे। इस दौरान देश...

अगस्त 6, 2024 1:02 अपराह्न

views 88

दिल्ली: जौनपुर में चार टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, चार विंटेज कारें जलीं

दिल्ली के जौनपुर में चार टेंट गोदामों में भीषण आग लगने से चार विंटेज कारें जल गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग आधी रात करीब 1 बजकर 56 मिनट पर लगी और सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक जारी रही। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

अगस्त 1, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 240

दिल्ली में बारिश और जलभराव के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, विभिन्न एयरलाइन्स की कई उड़ानें भी प्रभावित

    कल रात दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव को देखते हुए राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि जलभराव और लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने यह निर्णय लिया है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने भी उड़ानों को डायवर्ट करने के बारे में दिशानिर्देश जारी किये हैं और या...