जनवरी 11, 2026 7:18 अपराह्न

views 109

दिल्‍ली: मौसम विभाग के अनुसार कल धुंध छाए रहने की आशंका

राजधानी दिल्‍ली में आज दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चार दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग के अनुसार कल शीत लहर चलने का अनुमान है और कुछ जगहों पर धुंध छाए रहने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अक्टूबर 9, 2024 8:15 अपराह्न

views 93

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ बने रहने की संभावना है

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ बने रहने की संभावना है। कल का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।    

अक्टूबर 8, 2024 7:55 अपराह्न

views 84

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

  राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री बढ़कर 35 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि,  न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक था।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कल का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अक्टूबर 5, 2024 9:05 अपराह्न

views 83

कल तक पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी भारत में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान

      मौसम विभाग ने कल तक पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी भारत में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आने वाले दिनो में पश्च्मिोत्‍तर, पश्चिम और मध्‍य क्षेत्रो में बारिश में कोई महत्‍वपूर्ण बदलाव नही होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो-तीन दिनों में अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा और तटीय तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्‍थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। कल पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, कोकण, गोवा, मराठव...

सितम्बर 28, 2024 8:07 अपराह्न

views 81

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना

  राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर 25 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सितम्बर 26, 2024 8:17 अपराह्न

views 96

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने के साथ हल्‍की वर्षा की संभावना

           राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने के साथ हल्‍की वर्षा की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सितम्बर 21, 2024 7:15 अपराह्न

views 94

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा

  राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सितम्बर 11, 2024 7:55 अपराह्न

views 107

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

        राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  

अगस्त 24, 2024 7:38 अपराह्न

views 71

राजधानी दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है  

          राजधानी दिल्ली में आज दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 35 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

जून 23, 2024 9:04 अपराह्न

views 66

राजधानी में कई हिस्‍सों में आज हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

राजधानी में कई हिस्‍सों में आज हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 39 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक रहते हुए 29 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने की सम्‍भावना है। कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से...