सितम्बर 17, 2024 6:56 अपराह्न

views 32

सभी भाषाओं का सम्‍मान करते हुए हिन्‍दी को बढ़ावा दिया जाना चाहिएः नवनीत कुमार सहगल

प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने कहा है कि सभी भाषाओं का सम्‍मान करते हुए हिन्‍दी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आज नई दिल्‍ली में प्रसार भारती सचिवालय में हिन्‍दी दिवस के संबंध में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सहगल ने कहा कि हिन्‍दी बोलने में सरल और आसानी से समझ में आने वाली भाषा है।   उन्‍होंने कहा कि सभी को गर्व के साथ हिन्‍दी बोलनी चाहिए। श्री सहगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दुनियाभर में बड़े-बड़े मंचों पर अपने भाषण हिन्‍दी में देते हैं।       प्रसार...