नवम्बर 22, 2025 6:29 अपराह्न

views 196

दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ एक अभियान के तहत राजधानी के दक्षिण-पश्‍चिमी क्षेत्र से 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने नागरिकों से 254 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, दो कंप्यूटर सिस्टम, 43 मोबाइल फोन, 17 पासबुक, 14 डेबिट कार्ड और डेढ लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर अंतरराज्‍यीय ठगी मॉड्यूल में शामिल होने के भी आरोप है।

नवम्बर 4, 2025 7:22 अपराह्न

views 109

दिल्ली पुलिस ने नकली भारतीय मु्द्रा छापने और आपूर्ति करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड किया 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली भारतीय मु्द्रा छापने और आपूर्ति करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड कर, इसके तीन सदस्यों को दिल्ली और उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब सवा तीन लाख रूपये की नकली भारतीय मु्द्रा जब्त की है। इसके साथ ही, नकली मुद्रा छापने में उपयुक्त होने वाले उपकरण भी पुलिस ने जब्त किये हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया है कि यह गिरोह उत्तर-प्रदेश के बरेली, शाहजहानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काफी समय से नकली न...

अक्टूबर 30, 2025 6:18 अपराह्न

views 132

दिल्ली पुलिस: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से 3 किलोग्राम से अधिक मादक प्रदार्थ बरामद किए है, जिसकी अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ से अधिक है।   उन्‍होंने आरोपी के पास से एक चाररपहिया वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियो के उपर पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज है। मामले की जाचं जारी है।    

सितम्बर 25, 2025 6:19 अपराह्न

views 160

दिल्ली पुलिस: आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दिल्ली और कोलकाता से पांच आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   गिरफ्तार आरोपियों में एक निजी संस्‍थान के तीन निदेशक भी शामिल हैं जिन्हें कोलकाता से पकड़ा गया है। वहीं पुलिस ने दिल्ली से आईआईपी के एक कंसल्टेंट और एक प्रिंटर को भी गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन वर्ष 2021 में देशभर के तेरह शहरों के 81 केंद्रों में किया गया था जिसमें 46 हज़ार से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया ...

सितम्बर 12, 2025 5:42 अपराह्न

views 136

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी कर नेपाल तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्‍यीय और अंतरराष्‍ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार कुख्‍यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो चोरी किए गए महंगे मोबाईल फोन की नेपाल में तस्‍करी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लालबागचा राजा की शोभायात्रा और मुंबई के अन्य विसर्जन स्थलों से हाल ही में चोरी 45 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शोभायात्राओं व भीड़भाड़ वाले आयोजनों को निशाना बनाते थे।

अगस्त 28, 2025 6:57 अपराह्न

views 103

दिल्‍ली पुलिस अपराध शाखा ने अंतर्राज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्‍त किए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के बरेली से संचालित हो रहा था जहां से आरोपी मादक पदार्थ लाकर राजधानी में बेचते थे। उन्‍होंने बताया कि यह गिरोह नशीले पदार्थों की तस्‍करी के लिए बेरोजगार युवाओं और नाबालिगों का इस्तेमाल करता था। मामले में आधिकारिक जांच जारी है।

जुलाई 29, 2025 6:32 अपराह्न

views 69

ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता बच्‍चों को नासिक से बरामद कर परिजनों से मिलाया: दिल्‍ली पुलिस

दिल्‍ली पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता बच्‍चों को नासिक से सफलतापूर्वक बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि इन बच्‍चों ने ऑनलाइन गेम के माध्‍यम से एक व्‍यक्ति से दोस्‍ती की थी, जिसने इनको एक फिल्‍म ऐक्‍टर से मिलवाने का वायदा किया था। पुलिस के अनुसार बच्‍चों को कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पुलिस की तत्‍परता और समर्पण का अभार व्‍यक्‍त किया।  

जनवरी 19, 2025 7:41 अपराह्न

views 75

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम को लेकर एक जारी किया आदेश

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम को लेकर एक आदेश जारी किया है। पुलिस के मुताबिक राजधानी में एक फरवरी तक हैंग ग्‍लाइडर्स, मानव रहित हवाई वाहन, मानव रहित विमान प्रणाली, कम हवा के गुब्‍बारे और ड्रोन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस ने बताया कि आदेश का उल्‍लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। IMPORTANT NOTICE regarding No-Fly Zone/Prohibition of certain flying objects in the NCT of Delhi in view of #RepublicDay2025.#DPUpdates pic.twi...

नवम्बर 10, 2024 7:06 अपराह्न

views 130

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया

दिल्‍ली क्राइम ब्रांच की मानव तस्करी विरोधी शाखा ने पंजाब और उत्तर प्रदेश से दिल्‍ली की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र उत्‍तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद यूपी के बदायू और पंजाब के लुधियाना से इन नाबालिग लडकियों को सुरक्षित बरामद किया गया।

नवम्बर 7, 2024 7:29 अपराह्न

views 79

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 240 लीटर नकली घी बरामद किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मिलावटी घी व नकली खाद्य सामग्री बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि टीम ने हरियाणा के जींद में चल रही फैक्ट्री समेत कई अलग-अलग जगह छापा मरकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल और 240 लीटर नकली घी बरामद किया गया है।