मार्च 7, 2025 1:39 अपराह्न

views 274

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खेल गांव के पास अमृत जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज नई दिल्ली में खेल गांव के पास अमृत जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते हुए श्री सक्सेना ने कहा कि सरकार दिल्ली के लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वायु गुणवत्ता में सुधार और शहर में हरित आवरण को बढ़ाने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है।